Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
कोरबा, 29 नवंबर । जिले के सकदुकला गांव में एक 30 वर्षीय आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव उसके घर पर ही पाया गया है। वह तीन दिन से बीमार थी। आज शुक्रवार काे घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंचे जहां मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि सकदुकला गांव में एक 30 वर्षीय आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव उसके घर पर ही पाया गया है। वह तीन दिन से बीमार थी। मौत को लेकर इसी प्रकार की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों की ओर से सामने आई है। पुलिस ने कहा कि मृतका युवा थी, इसलिए सवाल उठ सकते हैं। मौत का सही कारण उसके शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फ्लोरा मैक्स से जुड़ी थी मृतका
इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मृतका भगवती बाई ने करीब 80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। इस मामले में करोड़ों का घोटाला सामने आया। इस मामले में कंपनी के दो डायरेक्टर सहित टॉप टेन में शामिल दस महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। अटकलें लगाई जा रही है कि घटनाक्रम के साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। सकदुकला गांव में महिला की मौत को इससे जोड़ा जा रहा है। लेकिन पुलिस ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई चीज अब तक की पूछताछ में नहीं आई है। परिजनों ने बताया कि महिला कमजोर थी और तीन दिन से बीमार थी। उसकी शारीरिक स्थिति से भी इसका पता चलता है। फिलहाल घटनाक्रम पर मर्ग कायम किया गया है।
