4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
सुकमा, 28 नवंबर 2024
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशानुसार संविधान दिवस 26 नवंबर को स्मरणीय बनाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा विकासखण्डों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों और स्कूलों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी के द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने भारतीय संविधान के निर्माता-निर्देशक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कराने के साथ ही भारतीय संविधान के आदर्शों तथा संविधान के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी के संबंध में जानकारी दी। अमृत सरोवरो में आयोजित संविधान दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, मनरेगा जॉब कार्डधारियों तथा अन्य उपस्थित ग्रामीणों को संविधान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा देश के नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना है।
इस अवसर पर जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे निबंध, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा मूल कर्तव्यों का पालन करने की सीख दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को संविधान में निहित कर्तव्यों के पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
