BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
कलेक्टर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज सेवी संस्था, समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से आवश्यक सहयोग की अपील
जगदलपुर 27 नवम्बर 2024
दलपत सागर में प्रति वर्ष की भाँति 7 दिसम्बर को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री हरिस एस ने शहर के समाजसेवी संस्था, स्वयंसेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों, युवोदय की टीम और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करें। इस दीपोत्सव में लगभग तीन लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य व्यवस्था में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। दीपों का संग्रहण हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर और दलपत सागर को चिन्हांकित किया गया जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल, बाती आदि प्रदान कर सकते हैं।
