छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
एक वर्ष के पटवारी प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के बाद पटवारी के पद पर दी जायेगी नियुक्ति
रायपुर, 24 नवम्बर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जा रहा है। महासमुंद जिले के भू-अभिलेख शाखा अनुकम्पा नियुक्ति के चारों प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक माह के भीतर ही अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किये गये है। इन आवेदकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवेदनशील सरकार की सुशासन का ही परिणाम है कि उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति मिली है।
लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, और स्थानीय विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पटवारी के पद पर श्री कौशल कुमार बुड़ेक, श्री राजनारायण झारेय, श्रीमती पूनम नंद, और श्री भूपेन्द्र कुमार सेन को पटवारी पद के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इन आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण शाला जिला रायपुर में आगामी प्रशिक्षण सत्र में पटवारी प्रशिक्षण दिया जायेगा। एक वर्ष का निर्धारित पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आवेदकों द्वारा पटवारी परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पटवारी पद पर नियुक्ति का आदेश पृथक से जारी किया जाएगा।
अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले आवेदक श्री भूपेन्द्र कुमार सेन ने बताया कि उनके पिता स्व. श्री कृष्ण कुमार सेन जनपद पंचायत महासमुंद में विकास विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 2022 में उनके अचानक मृत्यु हो जाने के कारण बहन और माता की जिम्मेदारी भी उनके उपर आ गई थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। उन्होंने बताया की नए सरकार के गठन के पश्चात प्रक्रिया में तेजी आई और जैसे ही आवेदन भू-अभिलेख शाखा में पहुंचा वैसे ही समय में आवेदन का निराकरण हुआ और हमें पटवारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है।
