प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
रायपुर, 22 नवंबर (हि.स.)।रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन की मतगणना 23 नवंबर को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी ।रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे। यहां से भाजपा के सुनील सोनी व कांग्रेस के आकाश शर्मा समेत 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।पिछली बार यहां से भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित हुए थे जो अभी भाजपा के रायपुर से मौजूदा सांसद हैं ।
विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में सुबह 8 बजे से होगी। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के फाइनल रिजल्ट शाम 6 बजे तक जारी हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। उसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों के लॉक खोले जाएंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीटों की गिनती 19 राउंड में पूरी होगी। जिस कारण रिजल्ट आने में देरी होगी।
राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यहां बीते 13 नवंबर को हुए मतदान में 50.50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 51 – रायपुर नगर दक्षिण के उपनिर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।इसके अतिरिक्त मतगणना के लिए 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।मतगणना का कार्य 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी।पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी।काउंटिंग के दौरान हर राउंड के बाद एक-एक उम्मीदवार के लिए अलग से टेबल लगाई जाएगी। वोटों की गिनती के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना सेंटर में केवल पासधारियों को एंट्री दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कार्यकर्ताओं को वोटों की संख्या बताई जाएगी किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना हॉल में ईवीएम में पड़े मतों की मतगणना हॉल में ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। यह गणना कुल 19 राउण्ड में पूरी होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल के प्रत्येक टेबल में एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे, जो मतगणना का कार्य संपादित करेंगे। मतगणना हॉल में ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की जानकारी को संधारित करने के लिए डाटा कम्पाइलेशन व अपलोडिंग सेक्शन बनाया गया है।
