बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
जगदलपुर, 20 नवंबर । जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कोयपाल पटेलपारा निवासी नकूल यादव 45 वर्ष अपने साथियों के साथ शासकीय भवन में टॉयलेट बनाने का काम कर रहा था। काम करने के दौरान उसे सुबह से ही सीने में दर्द हो रहा था, आज बुधवार दोपहर को सभी के साथ खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने की बात कहते हुए वह सो गया। काफी देर तक नही उठाने पर साथी मजदूराें ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई हरकत नही होने पर साथी मजदूराें ने उसे स्वास्थ्य केंद्र दरभा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टॉयलेट बनाने के दौरान सुबह से ही मृतक राजमिस्त्री नकूल यादव के सीने में दर्द हो रहा था, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी माैत हाे गई। मृतक राजमिस्त्री के शव काे मेकाॅज पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पाेस्टमार्टम की रिपाेर्ट से माैत का करण ज्ञात हाे पायेगा।
