Aaj ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
जगदलपुर/रायपुर, 19 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर दौरे के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद सोमवार को देर शाम सेड़वा में स्थित सीआरपीएफ 241 बस्तरिया बटालियन के हेड क्वार्टर में पहुंचे और रात गुजारी। मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की और उन्हें उपहार भेंट किया।
कैंप के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय के बटालियन हेड क्वार्टर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर बटालियन में पदस्थ जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर बटालियन में तैनात सीआरपीएफ की महिला व पुरुष कमांडो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जवानों को खाना भी परोसा और उनके साथ भोजन भी किया। उन्होंने सीआरपीएफ कैम्प में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अशोक जुनेजा, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, बस्तर कलेक्टर, बस्तर एसपी के साथ तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
