रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
आवेदन 25 नवम्बर तक आमंत्रित
धमतरी, 18 नवम्बर 2024
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन और वेजिटेबल नर्सरी मैनेजमेंट एण्ड कल्टीवेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 साल तक की आयु के इच्छुकों से आगामी 25 नवम्बर तक आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा से युक्त इस प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवतियां आवेदन कर सकते हैं। राशनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड की फोटोकॉपी तथा 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-73899-43193, +91-88394-68509 और +91-97559-17024 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
