राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love उज्जैन, 21 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – ग्वालियर के महाराज ने...
इंफाल, 18 नवंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मणिपुर ने राज्य में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की है। संघ के बयान में कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई से जारी हिंसा अब तक थमी नहीं है।
बयान में कहा गया कि हिंसा के कारण निर्दोष लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। संघ महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर उनकी हत्या करने के अमानवीय, क्रूर और निर्दयी कृत्यों की निंदा करता है। संघ की मणिपुर इकाई ने कहा कि यह कृत्य कायरतापूर्ण है और मानवता और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के खिलाफ है। केंद्र और राज्य सरकार को जल्द से जल्द चल रहे संघर्ष को “ईमानदारी से” हल करना चाहिए।
उल्लेखनीय कि हाल के कुछ दिनों से अचानक हिंसक गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिरिबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हाल के दिनों में हुई मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों ने आठ महिला एवं बच्चों का अपहरण किया। सभी की निर्दयता के साथ हत्या कर दी। इससे लोगों के बीच रोष व्याप्त है।
