ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
फिल्म साबरमती रिपोर्ट अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। साबरमती एक्सप्रेस की घटना को सामने लाते हुए फिल्म ने कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं। आलोचकों और दर्शकों से बेहतरीन समीक्षाएँ हासिल कर चुकी ये फिल्म सिनेमाघरों में स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सराही जा रही है।
साबरमती रिपोर्ट ने भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को दिखाकर एक गहरा भावनात्मक प्रभाव डाला है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। फिल्म देखते समय दर्शक भावुक हो गए और उनमें देशभक्ति की भावना मकबूत हो गई। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, सभी लोग हैरान रह गए और दर्शकों ने खड़े होकर फिल्म की सराहना की।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
https://www.instagram.com/p/DCbaowrsF2r/?igsh=MW85eHMwMmswNG5pZw==
