Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 22 September 2026: आज...
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
कांकेर /राजनांदगांव/रायपुर, 16 नवंबर । छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमा के माड़ इलाके में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं।
वहीं, राजनांदगांव से सटे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भी शुक्रवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मोहला मानपुर अंबागढ़ के पुलिस अधीक्षक वाई पी सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम चार से पांच बजे की बीच हुई। नक्सलियों के खुर्सेकला जंगल में मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर डीआरजी मानपुर, बसेली आईटीबीपी 44 वीं वाहिनीं एवं मदनवाड़ा कैंप आईटीबीपी 27 वीं वाहिनी के जवान निकले थे। जब सुरक्षा बलों की टीम खुर्सेकला जंगल से गुजर रही थी, उस दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच फायरिंग हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी मौके से फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है।
