छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the loveरायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब...
इंदौर : मध्य प्रदेश में गेहूं की खेती में श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स द्वारा विकसित ‘श्रीराम सुपर 1-SR-14’ और ‘श्रीराम सुपर 5-SR-05 ‘ गेहूं बीजों ने उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। इन उन्नत किस्मों ने किसानों के बीच उच्च उपज, रोग प्रतिरोधकता और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में अनुकूलता के लिए ख्याति प्राप्त की है।
श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स के विश्वविख्यात गेहूं वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई गेहूं की किस्में, श्रीराम सुपर 1-SR-14 और 5-SR-05, इनकी अनुकूलन क्षमता और बेहतरीन उत्पादकता के चलते किसानों में बहुत लोकप्रिय हैं। इनका दाना बड़ा, कठोर और चमकदार है, साथ ही इनकी गेहूं से बनी चपाती बहुत अच्छी गुणवत्ता की होती है। और सबसे खास बात यह है कि बदलती प्रकृति से उभर रही नई-नई चुनौतियों में भी इन किस्मों के परिणाम श्रेष्ठ हैं। अपनी इन्हीं विशेषताओं के चलते ये दोनों किस्में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों की पहली पसंद बन गई हैं।
शिवपुरी के ये युवा किसान आनंद जाट ने पिछले साल अपने खेत में श्रीराम सुपर 1-SR-14 गेहूं बीज की बुवाई की थी। उनका कहना है कि अन्य किस्मों की तुलना में श्रीराम सुपर 1-SR-14 में लंबी बालियाँ, अधिक कल्ले और प्रति बाली दानों की संख्या अधिक रही। साथ ही, श्रीराम सुपर 1-SR-14 में आंधी आने पर भी गिरने की समस्या नहीं रही। वे अन्य किसानों को भी श्रीराम सुपर 1-SR-14 लगाने की सलाह देते हैं।
साथ ही, श्रीराम द्वारा बाजार में उपलब्ध कराई जा रही किस्म श्रीराम सुपर 5-SR-05 से भी किसान बहुत खुश हैं और उत्तम परिणाम प्राप्त कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के किसान कन्हैय्या लाल धाकड़ कई सालों से श्रीराम सुपर गेहूं बीज लगाते आ रहे हैं। श्रीराम सुपर 5-SR-05 में उन्हें लंबी और मोटी बालियाँ, चमकदार सुनहरे दाने मिले और किसी भी प्रकार की बीमारियों की समस्या नहीं आई। अधिक और मजबूत कल्लों के कारण इसमें गिरने की भी शिकायत नहीं हुई और यह अधिक तापमान में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। अगले साल वे अपने पूरे खेत में श्रीराम सुपर 5-SR-05 बीज ही लगाने का विचार कर रहे हैं।
श्रीराम सुपर 5-SR-05 और 1-SR-14 गेहूं बीज के साथ-साथ, श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स के अन्य उत्पाद जैसे श्रीराम सुपर 111 भी पिछले कुछ सालों से अपनी शानदार परफॉर्मेंस के चलते किसानों में बेहद लोकप्रिय हो गए हैं।
श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स 134 वर्ष पुरानी डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का एक हिस्सा है। यह एक अग्रणी बिजनेस ग्रुप है, जिसका टर्नओवर ₹11431 करोड़ है। श्रीराम फार्म सॉल्यूशन्स कृषि इनपुट्स जैसे बीज, विशेष पोषण, और फसल संरक्षण के कारोबार में सक्रिय है, जिससे भारतीय कृषि को मजबूत और किसानों की आय को बढ़ाने में सहायता मिल रही है।
