मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
जगदलपुर/रायपुर, 14 नवंबर ।जगदलपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर आज गुरुवार सुबह किलेपाल क्षेत्र में एम्बुलेंस ट्रक से जा टकराई। एम्बुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया , वहीं इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया।
जगदलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस किरंदुल स्थित एन एम डी सी अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
