विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
कोलकाता, 13 नवंबर । पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह उपचुनाव बंगाल के सिताई, मादारीहाट, नैहाटी, हाड़ोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है। इन सीटों में से पांच सीटें दक्षिण बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गढ़ मानी जाती हैं, जबकि उत्तर बंगाल के मादारीहाट क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किला माना जाता है।
इस चुनाव के दौरान कुल 108 कंपनियों के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती की गई है। उपचुनाव इस साल हुए लोकसभा चुनाव में विधायकों के संसद के लिए चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण आयोजित किए जा रहे हैं।
सत्ताधारी टीएमसी और विपक्षी भाजपा ने सभी छह सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, वाम मोर्चा और कांग्रेस पहली बार 2021 के बाद से अलग-अलग उपचुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। बंगाल कांग्रेस में हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह बदलाव देखने को मिल रहा है। वाम मोर्चा ने छह में से पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिसमें एक सीट पर सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने सभी छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन उपचुनावों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी।
