सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में जलेगा “आशीर्वाद का दीया”
Spread the love🪔 सेवा संकल्प अभियान 2026 के...
Spread the love🪔 सेवा संकल्प अभियान 2026 के...
Spread the love पैराग्वे/सीहोर, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने...
Spread the loveडोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के दर्शन की...
बीजापुर, 11 नवंबर । जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम छुटवाई के चिटेमपारा निवासी संतोष माड़वी पुत्र स्व. जोगा माड़वी उम्र 25 वर्ष को जहरीले सर्प ने डस लिया था। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनाें एवं ग्रामीणों के द्वारा सर्पदंश पीड़ित के मदद के लिए नजदीकी सुरक्षा कैम्प छुटवाई में सम्पर्क किया गया। जिस पर फील्ड अस्पताल कैम्प छुटवाई में तैनात डॉ. आदिल के द्वारा सर्पदंश पीड़ित ग्रामीण संतोष माड़वी का प्राथमिक उपचार किया गया।
तदुपरांत सीआरपीएफ कैम्प गुंडम द्वारा एम्बुलेंस मुहैया करवाकर समय रहते उसे बासागुड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने संतोष को खतरे से बाहर बताया है। बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश कर सर्पदंश से पीड़ित एक ग्रामीण युवक को जवानों के प्रयास से नया जीवन मिला है।
