जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक...
Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली...
Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...
जगदलपुर 08 नवम्बर 2024
जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग के लिए 25 नवम्बर तक आवेदन किया जा सकता है। अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, स्नातक तथा वार्षिक आय 03 लाख से कम अभ्यर्थियों के लिए राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के अंतर्गत आयोजित सत्र 2024-25 में जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश लेकर एसएससी, रेल्वे, व्यापम, बैंकिंग के परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया हैं। आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के नाम पर सभी जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय या संस्था के ईमेल आईडी ptcdharampurajdp@gmail.com में स्कैन कर अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु विभाग की वेबसाईट https://tribal.cg.gov.in/ से राजीव युवा उत्थान योजना 2019 विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर एवं निर्धारित पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों को जगदलपुर स्थित हाॅस्टल में आवास, लाइब्रेरी, समाचार, पत्र-पत्रिकाएं आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कुल 100 स्वीकृत सीट में अनुसूचित जनजाति के 50, अनुसूचित जाति के 30 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 सीट और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित है
