नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
कोरबा, 9 नवंबर । जिले के पाली पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी में उत्तरप्रदेश आरोपित को पकड़ने गई थी ।आरोपित को पड़कर यूपी से कोरबा वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया ।इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपित समेत तीन आरक्षक घायल हो गए। इस घटना के बाद तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरेला -पेंड्रा मरवाही जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने आज जानकारी दी कि कोरबा के पाली थाने की टीम कानपुर गई थी। कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विलायत हुसैन ,आरक्षक नारायण कश्यप ,आरक्षक शैलेंद्र कंवर ,करमु गाड़ी ड्राइवर तथा सहायक गोपी कुमार सहायक स्कोर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस आ रहे थे । जो कानपुर यूपी से वापस कोरबा जा रहे थे।वहां से वापसी के दौरान गौरेला थाना अंतर्गत मेंढूका गांव के पास आज सुबह करीब छह बजे वेंकट नगर साइड से आ रही गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से स्कोर्पियो पलट गई। इस हादसे में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन (56 वर्ष )की मौत हो गई।
आरक्षक नारायण कश्यप और शैलेंद्र तंवर समेत एक अन्य आरक्षक और आरोपित भी घायल हो गया है। जिनका उपचार अभी जारी है।
