CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
नई दिल्ली, 07 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज यहां ‘आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2024’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और गृह मंत्रालय किया है। केंद्र सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की आयोजन की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाकर इस बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वार्षिक सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में परिचालन बलों, तकनीकी, कानूनी और फोरेंसिक विशेषज्ञों तथा आतंकवाद का मुकाबला करने वाली एजेंसियों के लिए एक बैठक स्थल के रूप में उभरा है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों और आतंकवाद से उत्पन्न खतरों पर विचार-विमर्श किया जाता है।
सम्मेलन का मुख्य फोकस ‘संपूर्ण सरकार दृष्टिकोण’ की भावना से आतंकवाद की बुराई के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए चैनल स्थापित करके विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल विकसित करना और भविष्य की नीति निर्माण के लिए ठोस जानकारी प्रस्तुत करना है। दो दिवसीय सम्मेलन में विचार-विमर्श और चर्चा आतंकवाद-रोधी जांच में अभियोजन और विकसित कानूनी ढांचे, अनुभवों और अच्छे तरीकों को साझा करने, उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित चुनौतियों और अवसरों, अंतरराष्ट्रीय कानूनी सहयोग और भारत भर में विभिन्न आतंकवाद-रोधी थिएटरों में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की रणनीतियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर केंद्रित होंगी।
सम्मेलन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आतंकवाद-रोधी मुद्दों से निपटने वाली केंद्रीय एजेंसियों व विभागों के अधिकारी और कानून, फोरेंसिक, प्रौद्योगिकी आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
