Aaj ka Panchang 3 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 3 अक्टूबर...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
कोण्डागांव, 06 नवंबर 2024
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह योजना बिजली के क्षेत्र में उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की भागीदारी सुनिश्चित करने में पीएम सूर्य घर योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इस योजना के तहत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं के घर की बिजली शून्य होगा, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी।
घर के छतों में सौर पैनल स्थापना के लिए हितग्राहियों को शासन द्वारा 30 से 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्रति प्लांट दी जाएगी। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार 01 किलोवॉट के लिए लगभग 65 हजार रूपए की लागत पर शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाएगी, 02 किलोवाट के लिए 01 लाख 30 हजार रूपए की लागत पर 60 हजार रूपए की सब्सिडी और 03 किलोवाट से अधिक की सोलर संयंत्र के लिए 01 लाख 95 हजार की लागत पर 78 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें हितग्राही का अंशदान 10 प्रतिशत रहेगा और शेष राशि के लिए बैंकों द्वारा 07 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के हितग्राही वेब पोर्टल https://https://www.pmsuryaghar.gov.in/ या पीएम सूर्य घर मोबाइल एप में पंजीयन करा सकते हैं।
