मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
नई दिल्ली, 4 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना शोक संदेश साझा करते हुए कहा, “अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अल्मोड़ा बस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
