ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
गरियाबंद 04 नवम्बर 2024
कौशल पखवाड़ा शिविर अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु प्राप्त आवेदन का मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत दो बैच तैयार किया गया है। जिसका लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में ब्युटी पार्लर कोर्स में 30 हितग्राहियों का 05 नवम्बर 2024 से 21 मार्च 2025 तक एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स में 30 हितग्राहियों का 05 नवम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक प्रशिक्षण संचालित होगा। साथ ही डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स में 30-30 हितग्राहियों का एक-एक बैच 11 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर छ.ग. के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। जिसके तहत् जिले के समस्त विकासखण्ड के दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन कर 14 से 45 वर्ष के आयु के युवाओं से उनकी रूचि के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। उक्त आयोजित शिविर में कुल 244 युवाओं द्वारा कम्प्यूटर सिलाई, ब्यूटी पार्लर, नर्सिंग, टैक्सी ड्राईवर, रिटेल एवं अन्य कोर्स में आवेदन प्राप्त हुए है। जिनका बैच तैयार कर शीघ्र ही लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में आवासीय एवं गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जायेगा ।
