नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
राज्योत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लगेंगे स्टॉल
डॉ.शोभाराम देवांगन हायर सेकेण्डरी स्कूल के खेल मैदान में 5 नवम्बर को बतौर मुख्य अतिथि कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर करेंगे शिरकत
धमतरी 04 नवम्बर 2024
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 5 नवम्बर को शाम 4 बजे से स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम, विधायक धमतरी श्री आेंकार साहू उपस्थित रहेंगे। साथ ही महापौर नगरपालिक निगम धमतरी श्री विजय देवांगन और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में खरतुली स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और सरहुल लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह द्वारा फसल चक्र परिवर्तन और जल जगार लोक नृत्य तथा दिव्यांग बच्चों द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन तथा हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण, जल कलश एवं दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकर श्री प्रकाश द्वारा स्टार नाईट का आयोजन भी प्रदाय किया जाएगा।
