सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
भाेपाल, 3 नवंबर । आज यानि रविवार काे भाई दूज का त्योहार हैं। आज का दिन भाई और बहन के प्रेम का दिन होता है, इस दिन बहनें अपने भाई के ललाट पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। दिवाली के दो दिन बाद यानी गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन के प्रतीक ‘भाई दूज’ का त्योहार मनाया जाता है, जो भाई-बहन के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने बधाई संदेश में लिखा भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में समाहित प्रेम, समर्पण एवं मंगल कामना का यह पावन अवसर, संबंधों को अमरता प्रदान करता है। भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए कामना करने वाली बहनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।
