नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति
Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में...
Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में...
Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में...
Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ)...
बेमेतरा, 01 नवंबर 2024
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में दीप प्रज्जवलन कर राज्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कलेक्टर ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और जिलेवासियों से भी अपने घरों में दीप प्रज्जवलन कर इस अवसर को मनाने की अपील की।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम श्री घनश्याम तंवर, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री निहाल सिंह, पीएमजीएसवाई के श्री एस.के. साहू, उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डडसेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 500 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे परिसर में उत्सव का माहौल बना।
