रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
रायपुर, 31 अक्टूबर । राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि, राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है।
छत्तीसगढ़ स्थापना के पश्चात बीते वर्षाे में राज्य ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम गढ़े हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि, हम सभी को एकजुट होकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के साथ हम सब मिलकर अपने राज्य को नई ऊंचाईयों तक ले जायेंगे। मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो।
