जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
केदारनाथ धाम, 30 अक्टूबर । केदारनाथ धाम सहित चारधाम मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को भैयादूज पर्व पर बंद किए जाएंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर रविवार प्रात: 08 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। बीते मंगलवार को केदारनाथ धाम में भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस तरह कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर को दीपावली व कपाट बंद होने के अवसर के लिए मंदिर समिति व दानदाताओं की ओर से 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है।
समिति के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद हो रहे हैं। 04 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ और 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।
गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 02 नवंबर को बंद होंगे जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 03 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे हैं।
