CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
दिवाली धन-दौलत के आशीष पाने का सबसे शुभ और उपयुक्त अवसर होता है।
आइए जानें इस दिन के शुभ और सरलतम टोटके
(1) ब्रह्म मुहूर्त में लक्ष्मीजी के मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन कर, गुलाब का इत्र, गुलाब की अगरबत्ती, कमल पुष्प, लाल गुलाबी वस्त्र तथा खीर का नैवेद्य लगाएं। माता लक्ष्मी की कृपा वर्षभर बनी रहेगी।
(2) लक्ष्मी पूजन में गन्ना, कमल पुष्प, कमल गट्टे, नागकेसर, आंवला, खीर का प्रयोग धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करता है।
(3) दीपावली पूजन में कुछ नागकेसर, कमल तथा लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने की जगह रख दें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
(4) दीपावली को किसी युवा सुहागन स्त्री को घर पर भोजन-मिष्ठान्न करवाकर लाल वस्त्रादि भेंट करें।
(5) भाग्योदय नहीं हो रहा हो तो लक्ष्मीजी को चने की दाल कच्ची चढ़ाकर बाद में पीपल वृक्ष में चढ़ा दें।
(6) अच्छे कामकाज में आए दिन नजर लगती रहती है तो रात्रि में कार्यस्थल पर से एक फिटकरी का बड़ा डला लेकर उतारें तथा चौराहे पर फेंक दें। कार्य की बाधा दूर होगी।
(7) लक्ष्मीजी के चित्र पर कमल गट्टे की माला हमेशा चढ़ी रहने दें।
(8) दीपावली पर गन्ने के रस के द्वारा या दूध के द्वारा या शहद के द्वारा रुद्राभिषेक करवाएं। वर्षभर धन प्राप्ति होती रहेगी।
(9) अपंग, गरीब, अनाथ व्यक्तियों को भोजन-वस्त्र दान करें, लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।
(10) किसी वटवृक्ष के नीचे का कोई भी पौधा निमंत्रण देकर लाएं। वट का ही हो तो ज्यादा अच्छा है। घर में गमले में लगा लें। उसकी वृद्धि के साथ धन वृद्धि होती रहेगी
