जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने धनतेरस की बधाई देते हुए कहा कि रोजगार मेले में 51 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंप कर हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कदम रखने वाले सभी युवाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लाखों युवाओं को भारत सरकार में स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। अभी-अभी हरियाणा में तो नई सरकार बनते ही 26 हजार युवाओं को नौकरी का उपहार मिला है। इन दिनों हरियाणा में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार की विशेष पहचान है। वहां की सरकार नौकरी देती तो है लेकिन बिना खर्ची-बिना पर्ची के।
उन्होंने कहा कि दो दिन बाद हम सभी दीपावली का पर्व भी मनाएंगे। इस साल की दीपावली बहुत खास और विशेष है। 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है। इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिए, यातनाएं झेली। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास और भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे।
