संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रकबा सत्यापन और किसान पंजीयन का कार्य शत प्रतिशत करें पूर्ण
जनसमस्याओं का करें त्वरित निराकरण और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति में लाएं तेजी
स्कूलों का सतत् निरीक्षण कर प्रबन्धन और शिक्षा की गुणवत्ता जानने जिला अधिकारियों को निर्देश
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 अक्टूबर 2024
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आगामी 5 नवंबर को गुरूकुल खेल मैदान पेण्ड्रारोड में आयोजित होने वाले राज्योत्सव में विभिन्न विभागों को विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टॉल के लिए आबंटित नंबर के अनुसार स्थल निरीक्षण कर तैयारी शुरू करने और 4 नवंबर तक राज्योत्सव की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा। कलेक्टर ने आगामी 14 नवंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए जा रहे रकबा सत्यापन का कार्य 30 अक्टूबर तक शत प्रतिशत पूर्ण करने और नए किसानों का पंजीयन एवं पूर्व में पंजीकृत किसानों का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड का कार्य 31 अक्टूबर तक शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा के बाहर के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर लंबित नक्शा बटांकन का कार्य और लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने कहा। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लिए चिन्हित स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र अभियान चलाकर बनाने तथा मिसल अभिलेख नहीं होने की स्थिति में ग्राम सभा से अनुमोदन लेकर शत प्रतिशत बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने कहा। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत एवं निर्मित आवासों की समीक्षा करते हुए ऐसे आवास जो स्वीकृत हो गए हैं, लेकिन अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराने एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों को शीघ्रता से पूर्ण कराने कहा।
कलेक्टर ने पीएम श्री शालाओं में स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति, पीएम पोषण शक्ति निर्माण, समग्र शिक्षा, किचन शेड, किचन गार्डन के कार्यों में प्रगति लाने कहा। उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड नवीनीकरण, मृदा परीक्षण, किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित करने, नगरीय निकायों में साफ-सफाई की स्थिति, पीएम विश्वकर्मा योजना एवं दिव्यांगजनों को छात्रवृत्ति, पेंशन आदि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह दो-दो स्कूलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर शाला प्रबन्धन, शाला भवनों की स्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, मध्यान्ह भोजन आदि का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए जनशिकायतों के लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य प्रवर्तित अटल विहार योजना के क्रियान्वयन के लिए जमीन चिन्हित करने, नवोदय विद्यालय संचालित करने हेतु उपयुक्त भवन तलाशने तथा जिला स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए भूमि आबंटित करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच-पांच ग्राम पंचायतों में विभागीय योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए कौशल प्रसाद तेंदुलकर, एसडीएम मरवाही प्रिया गोयल एवं पेण्ड्रारोड अमित बेक, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा चन्द्राकर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
