साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
जगदलपुर 29 अक्टूबर 2024
भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित रन फॉर यूनिटी में उत्साह एवं उल्लास के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं, युवाओं, खिलाडियों और गणमान्य नागरिकों ने दौड़ लगाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मंगलवार को जगदलपुर के हृदय स्थल मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर संजय मार्केट, हाता ग्राउंड-गोल बाजार चैक होते हुए पुनः मां दन्तेश्वरी परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
