सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 अक्टूबर 2024
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से गौरेला -पेण्ड्रा-मरवाही जिले में वर्ष 2024-25 में होने वाली नगरीय निकायों (नगर पालिकाओं) के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं 11 नवंबर तक आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म जिसका मूल्य 100 रूपये है, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में 11 नवंबर अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
