मां बगलामुखी दर्शन करने के बाद युवक को आया चक्कर और गिर पड़ा, मौत
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
रायपुर, 27 अक्टूबरl राजधानी के माना एयरपोर्ट पर साेमवार से पार्किंग शुल्क दाेगुना देना हाेगा। पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है, जो 28 अक्टूबर से प्रभावी होगा। अब आधे घंटे की कार पार्किंग के लिए यात्रियों को 40 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 20 रुपये था।
नए नियमों के अनुसार, प्रीमियम कारों के लिए पार्किंग शुल्क 100 रुपये और टेंपो, एसयूवी तथा मिनी बस के लिए 80 रुपये निर्धारित किया गया है। फ्री पिकअप और ड्रॉप के लिए यात्रियों को अब केवल पांच मिनट का समय मिलेगा। वहीं अगर कोई यात्री 24 घंटे के लिए कार पार्किंग करता है, तो उसे 195 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि प्रीमियम कारों के लिए यह शुल्क 390 रुपये होगा। इसके अलावा, पार्किंग शुल्क का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
