ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
रायपुर 27 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रविवार काे मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास करने के साथ ही लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आज दोपहर 12 बजे कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे कारीडोंगरी से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर दो बजे नवरंगपुर में लोनिया (चौहान) सामाजिक सम्मेलन एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे नवरंगपुर से लोरमी स्थित विधायक कार्यालय के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम पांच बजे से छह बजे तक विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम 07:40 बजे विधायक कार्यालय से लोरमी बस स्टैंड स्थित कबीर भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने आठ बजे कबीर भवन में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री साव रात सवा आठ बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात पौने 11 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
