बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
एमसीबी, 25 अक्टूबर 2024
छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़काबहरा में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेन्द्रगढ़ द्वारा कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। शिविर में युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम और आजीविका विकास कार्यक्रम जैसी योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को लक्षित करते हुए, इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपनी क्षमताओं का विकास कर रोजगार के लिए तैयार किया गया।
इस शिविर में कुल 41 छात्र छात्राओं ने अपना आवेदन जमा किया । इसके साथ ही अपनी कौशल वृद्धि के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । शिविर के सफल आयोजन से युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न हुई और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की दिशा में प्रोत्साहन मिला।
