विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
महासमुंद, 24 अक्टूबर । जिले के बागबाहरा थानांतर्गत एक छह वर्षीय मासूम बच्ची काे आज गुरुवार सुबह ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की माैके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई है। मृतक बच्ची, दीक्षा गुप्ता अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक सीजी 04 एमसी 7433) ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपित चालक की तलाश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
