ब्रेकिंग : धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveराशिफल : 08 नवंबर, 2026 मेष...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री बलराम जी दास टंडन की धर्मपत्नी श्रीमती बृजपाल टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती टंडन का 91 वर्ष की आयु में गत दिवस चंडीगढ़ में निधन हो गया है।
आज राजभवन में 2 मिनट का मौन धारण कर राज्यपाल श्री डेका ने श्रीमती टंडन को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
