बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
जिला प्रशासन द्वारा लगाया किया शिविर
दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार व श्री जयंत नाहटा अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा , नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2015 से लागू किया गया है इस योजना में 10 वर्ष कम आयु वर्ग के बालिकाओं का बचत खाता खोला जाता है 14 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा होगा । 5 वर्ष मैच्योरिटी समय होगा 18 वर्ष बाद जमा राशि का 8.5 ब्याज के साथ राशि वापस हितग्राही को दिया जाएगा। यह खाता पोस्ट आफिस व राष्ट्रीयकृत बैंक में आसानी से खोला जा सकता है जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आज 23 अक्टूबर 2024 को विकास खण्ड दंतेवाड़ा में 1500, कुआकोंडा में 1200 , कटे कल्याण में 1000 बालिकाओं का खाता खोला जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से खोले जा रहे खाते में प्रथम किस्त के रूप में 500 रुपये जमा किया जाएगा। इस शिविर में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी मौजूद थे।
