उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
महासमुंद, 22 अक्टूबर 2024
पीएम जन-मन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को आज अपना खुद का मकान मिल रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड के ग्राम साल्हेभांठा की निवासी श्रीमती सीमा कमार का परिवार वर्षों से एक पक्के घर का सपना देख रहा था।
श्रीमती सीमा ने बताया कि वे पति श्री रमेश कमार, सास और दो छोटे बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रह रही थीं। इस मकान में हर मौसम की मार ने उनके जीवन को बेहद कठिन बना दिया था। उनके पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे कभी पक्का मकान बनवाने का सपना पूरा नहीं कर सके। सीमा का हमेशा से सपना था कि उनका भी एक पक्का और सुरक्षित घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकें। एक दिन उनके पति को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके तहत बेघर और कच्चे मकानों में रहने वालों को पक्के मकान दिए जा रहे थे। उन्होंने तुरंत आवेदन किया। सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों ने उनके परिवार को इस योजना के लिए पात्र पाया, और जल्द ही उनके खाते में आवास निर्माण के लिए धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। सीमा ने अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए खुद निर्माण कार्य में योगदान दिया और मजदूरी भी की। उन्होंने बताया कि, “पहले तो ये सब मुझे एक सपने जैसा लगता था, लेकिन अब हमारा पूरा परिवार पक्के मकान में सुरक्षित और खुशी से रह रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उनके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते भी बनाए गए। बैंक खाता खोलने से परिवार को आर्थिक प्रबंधन में सुविधा मिली, और अब वे छोटी-छोटी बचत कर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए योजनाएं बना रहे हैं। इस योजना ने केवल उन्हें एक घर नहीं दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित किया है। सीमा कमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए एक वरदान साबित हुई है।
