मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Spread the love – निवाड़ी-टीकमगढ़-छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट,...
रायपुर, 19 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 20 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही प्यारेलाल जी बौद्धिक और राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित रहे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शोषण और अत्याचार के विरोध के लिए भी वे सक्रिय रहे। राजनांदगांव के मिल मजदूरों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई । उन्होंने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी, साम्प्रदायिक एकता, नमक कानून तोड़ना, दलित उत्थान जैसे अनेक कार्य संचालित किए। देश सेवा करते हुए वे कई बार जेल भी गए। श्री साय ने कहा ठाकुर प्यारेलाल जी के जीवन और विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
