उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को लेकर कार्रवाई, अफवाह फैलाने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
Spread the loveकोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को...
Spread the loveसेवा की कहानी : सेवा संकल्प...
नारायणपुर, 18 अक्टूबर 2024
जिले के ग्राम भुरवाल निवासी कावेराम, पिता हिरूराम, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली तब वे विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी ली और उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है। कावेराम ने 2.00 हेक्टेयर रकबा में उन्नत तकनीक से करेला और टमाटर खेती शुरू किया, जिससे उनकी पहले की आय की अपेक्षा अधिक आय में वृद्धि हुई। किसान कावेराम हमेशा धान की फसल लगाता था, समय के साथ साथ उत्पादन में कमी आने लगी और लागत मे वृध्दि होने से आमदनी में कमी होती थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा कावेराम को उद्यानिकी फसल करेला एवं टमाटर खेती करने का सुझाव दिया गया और अब वह 35 से 40 क्विंटल करेला एवं टमाटर का उत्पादन कर रहा है, जिससे कावेराम की आमदनी में बढोत्तरी होने लगी है। कावेराम को इस खेती से 01 लाख 14 हजार से अधीक रूपए की आमदनी प्राप्त हुआ है और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। जिसे देखकर आसपास कृषक भी उद्यानिकी की खेती कर रहे है। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषक को वर्ष 2023-24 में पैक हाउस निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान किया गया है।
