ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण को देख सराहा
जगदलपुर 18 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री हरिस एस.ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण कर अमले की उपलब्धता एवं कार्यालयीन कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया और व्यवस्थित संधारण को देखकर सराहना व्यक्त की। कलेक्टर श्री हरिस ने रोस्टर के अनुरूप डबल लॉक का वार्षिक निरीक्षण कर डबल लॉक में सुरक्षित मूल्यवान वस्तुओं सहित स्टाम्प एवं अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी ली और सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉम्प वेण्डरों को समय पर स्टॉम्प जारी किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी ने कोषालय में कार्यालयीन कामकाज एवं अमले के बारे में अवगत कराया।
