प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को विजयदशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। विजयदशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किये जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार हमें उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने की याद दिलाता है। इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण की शुद्धता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसी संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।
