सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में
Spread the loveपंजीयन शुल्क मात्र 500 रुपये होने...
Spread the loveपंजीयन शुल्क मात्र 500 रुपये होने...
Spread the loveपटना : विश्व स्तरीय कायस्थ संगठन...
Spread the loveमुंबई, किरदारों के पोस्टर्स की सीरीज़...
इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीमंत सरदार प्रतापसिंहराव होळकर साहब के आड़ा बाजार स्थित हवेली से श्री देवी अहिल्याबाई होलकर गादी रक्षण समिति के तत्वावधान में एक विशाल चल समारोह व परम्परागत पालकी दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3.00 बजे निकलेगी । चल समारोह में भगवान महारूद्र देवता, कुलस्वामी मल्हारीमार्तण्ड व मॉ अहिल्या पालकी में विराजमान रहेंगे। साथ में होळकर राज्य के निशान, शस्त्र (राज्य ध्वज), अश्व, भोपे ताफे, छत्र, चंवर, अब्दागिरी आदि पालकी यात्रा में सम्मिलित होंगे। चल समारोह का अनेक स्थानों पर स्वागत किया जावेगा। इसके पूर्व पालकी राजवाड़े में प्रवेश कर वहां स्थित मल्हारी मार्तण्ड देव स्थान पर तळी भण्डार का कार्यक्रम दोपहर 4.00 बजे सम्पन्न होगा। चल समारोह गोपाल मंदिर, बड़ा सराफा, मरोठियां बाजार, नृसिंह बाजार, महूनाका होते हुए दशहरा मैदान, शमी पूजन स्थल (ओटला) पर पहुंचेगा। यहाँ पर श्रीमंत सरदार उदयसिंहराव होळकर शमी पूजन करेंगे। पूजन स्थल पर अनेक गणमान्य नागरिक होळकर राज्य के सरदार, जहागीरदार, समिति के पदाधिकारी एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की पूजन विधि पं. किशोरजी शास्त्री व पं. रामप्रसाद शर्मा द्वारा सम्पन्न कराई जावेगी । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के मानवेन्द्र कुमार त्रिवेदी व अभयसिंह राव होळकर ने नगर के नागरिकों को आव्हान किया है।
