ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
प्रतिभागी 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं पंजीयन
नारायणपुर, 10 अक्टूबर 2024
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देवे के उद्देश्य तथा बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल्य एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खेलों में अपार नैसर्गिक क्षमताओं के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत संबंध स्थापित कर यहाँ के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचनाकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के मार्गदर्शन में शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड एवं जिला मुख्यालय में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला स्तर पर कलेक्टर एवं संभाग स्तर पर कमिश्नर इसके अध्यक्ष होंगे।
बस्तर ओलंपिक में 14 से 17 वर्ष एवं 17 अधिक आयुवर्ग के युवक-युवतियों भाग ले सकेंगे। इसके अलावा विशेष रूप से माओवाद प्रभावित दिव्यांगों तथा आत्मसमर्पित माओवादियों का खेल प्रतियोगिताएं सीधे संभाग स्तर पर आयोजित की जावेगी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, शील्ड, नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बस्तर ओलंपिक में भाग ले हेतु खिलाड़ी 20 अक्टूबर 2024 तक विकासखण्ड में जनपद पंचायत, नारायणपुर एवं ओरछा, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर एवं ओरछा नगरपालिका परिषद्, नारायणपुर एवं कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में ऑफलाईन एवं ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। खेल एवं कल्याण विभाग की वेबसाइटhttp://www.sportsvw.cg.gov.in में ऑनलाईन पंजीयन हेतु लिंक उपलब्ध कराया गया है तथा इस हेतु लिंक भी जारी किया गया है, जिसमें पंजीयन कर सकते हैं। इस हेतु प्रतिभागी को अपना सामान्य जानकारी, आधार नंबर एवं कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो, एकाउंट डिटेल की जानकारी एवं पासबुक की छायाप्रति, हस्ताक्षर का फोटो अपलोड करना होगा। एकल खेल विधा के प्रतिभागियों एवं दलीय खेल विधा के प्रतिभागियों को पृथक-पृथक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन जमा करना होगा। दलीय खेल के प्रतिभागियों को पंजीयन फार्म एक साथ जमा करना अनिवार्य होगा। एकल विधा के खिलाडी स्वयं का नाम, पता, पिता का नाम, बैंक का नाम, बैंक खाता कमांक एवं आईएफएससी कोड अनिवार्य होगा। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता 01 से 10 नवंबर, जिला स्तरीय प्रतियोगित 10 से 22 नवंबर एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जावेगा। बस्तर ओलंपिक आयोजन के अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड, गोला फेक, तवा फेक, भाला फेक, लबीकूद, उंचीकूद, 4×100 रिले रेस) तीरंदाजी, बैडमिटन (सिन्गल, डबल, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, रस्साकसी, हॉकी, वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।
