मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करेंगे। वह अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इस वार्षिक सत्र का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @ 2047: उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर’ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और पूरा देश समर्पण और निष्ठा के साथ उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। अधिवेशन में उद्योग जगत के लगभग 1500 व्यवसायी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंकर्स और अधिवक्ता आदि हिस्सा लेंगे।
