4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
रायपुर, 03 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।
गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 5 दिनों तक रोजाना चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।
इस मौके पर श्री संजय श्रीवास्तव और मां काली अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक भारद्वाज मौजूद रहे
