ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के आकांक्षी जिले नामसाई के जिला अस्पताल में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। दरअसल सीतारमण अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांधी जयंती के अवसर पर नामसाई में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चौना मीन और लोकसभा सांसद तापिर गाओ भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे हो गए हैं। ये अभियान देश को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है।
