नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त...
Spread the love*रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया...
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर । महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 155वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पहुंच कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी- ‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’
