राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Spread the loveराज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ....
Spread the loveराज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ....
Spread the love00 पुष्प अर्पित कर किया नमन,...
Spread the lovePDA में ‘डी’ का मतलब दूर...
प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित
रायपुर, 30 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।
सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। श्री साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।
