गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
इंदौर, 28 सितम्बर । मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से आज राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित इस समारोह में गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से विभूषित करेंगे। इस समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में केएस चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण प्रदान किया जाएगा।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि मुख्य समारोह शाम सात बजे लता मंगेशकर सभागार में आयोजित होगा। अलंकरण के पश्चात केएस चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की सुमधुर और सुरमयी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर होंगी। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार तथा महापौर पुष्यमित्र भार्गव व स्थानीय विधायकगण उपस्थित रहेंगे। यह सुखद संयोग है कि यह समारोह इंदौर में जन्मी स्वर कोकिला तथा भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की जन्म तिथि 28 सितंबर पर उन्हीं के नाम पर बने सभागार में आयोजित हो रहा है।
